हरियाणा में लॉकडाउन तोड़ने वाले 4 हजार से ज्यादा को किया पुलिस ने गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2020 - 10:19 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में कोरोनावायरस के दौरान लगाए गए लॉकडाउन को तोड़ने वाले 4 हजार 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे प्रदेश में अभी तक लॉकडाउन तोड़ने के 7 हजार 373 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने 8,642 वाहनों के चालान भी काटे हैं, जिनसे 12 करोड़ 83 लाख जुर्माना भी वसूल किया गया है।

इसकी जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने दी है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन 2.0 पुलिस सख्ती से लागू करेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शहरों में ड्रोन के जरिए नजर रखी जाएगी। घरों से बेवजह बाहर निकलने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सबसे ज्यादा प्रभावित नूंह, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद पर पैनी नजर होगी। बिना मास्क लगाए घूमने वालों के भी चालान काटे जाएंगे। विज ने बताया कि अभी तक 22 जिलों में से कुल 20 जिलों में कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं।

सिर्फ रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले ही ऐसे हैं जहां अभी तक कोरोना का कोई केस नहीं आया है। इन जिलों को ग्रीन जोन में रखते हुए यहां आर्थिक गतिविधियां संचालित करते हुए लोगों को कुछ दूसरी रियायतें भी दी जा सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static