लाखों का डीजल भरवाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 04:23 PM (IST)

कैथल: शहर में 15 लाख रुपए का डीजल भरवाकर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अंकुश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है,जिसके बाद आगामी कर्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

बता दें कि कैथल निवासी राहुल खुरानिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2019 में शिवकुमार और उसके पुत्र टांसपोर्ट तलाते है। जिन्होंने अपने 20 से 25 ट्रक और टालों में डीजल भरवाते रहते थे और पैसे कुछ दिनों बाद देते थे। इससे पीड़ित व्यक्ति को भरोसा होता गया और वह डीजल देने लगा। लेकिन उसके साथ आगे चलकर धोखाधड़ी होगा। इसके बारे में उसे नहीं पता था। आरोपी तेल भरवाते गए और पैसे देने के नाम पर बहाना बनाने लगे।

इस तरह से 15 लाख रुपए उधार लगा दिए। राहुल उन्हें कई बार फोन किया,लेकिन वह फोन उठाना बंद किए। जिसके बाद वह अपने भाई को पैसे लेने के लिए भेजा तो दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे देने से इंकार कर दिए। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज किया। जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static