लॉकडाऊन में बेवजह बाहर घूमने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई, 9 मामलों में 17 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2020 - 10:36 AM (IST)

अम्बाला शहर (पंकज) : मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर 9 मामले दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। लॉकडाऊन के दौरान अम्बाला सदर थाना क्षेत्र सैक्टर-9 में हरियाणा सरकार के आदेशों के उल्लंघना करने के मनदीप निवासी गांव सकराओं थाना नग्गल हन्नी निवासी गांव महलावती जिला यमुनानगरए विक्की व चिराग निवासी सैक्टर-9 शहर और शुभम निवासी गीताानगरी अम्बाला को गिरफ्तार कर सदर थाना अम्बाला में मामला दर्ज किया गया।

अन्य मामले में सदर थाना अम्बाला के क्षेत्र गांव मटेहड़ी जट्टान में बिना किसी जरूरी कार्य के मोटरसाइकिल पर बाहर घूमने के पर सुखविंद्र सिंह व हुक्म सिंह निवासी गांव लोहसिम्बली थाना गन्नौर जिला पटियाला पंजाब,बिना किसी जरूरी कार्य के एक्टिवा पर बाहर घूमने पर दिपांशु व कुनाल निवासी अम्बाला, बिना अनुमति के साइकिल पर दूध बेचने पर चरणा सिंह निवासी माडल टाऊन अम्बाला, हरियाणा सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रैस्टोरैंट खोलने पर नवीन कुमार निवासी रविदास बस्ती अम्बाला शहर को गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया। वहीं जिले के अन्य पुलिस स्टेशनों में भी लॉकडाऊन के दौरान बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static