तोता गैंग के गुर्गे के घर चला पुलिस का बुलडोजर

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 03:09 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): हत्या, मारपीट, धमकी देने सहित 9 मामलों में संलिप्त तोता गैंग के सदस्य अभिषेक उर्फ नीटू के धनवापुर स्थित उसके घर पर पुलिस ने आज बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस ने उसके घर को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी नीटू ने धनवापुर में 50 गज में अवैध रूप से मकान का निर्माण किया हुआ था। आरोपी की संपत्ति का पता लगाकर अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने प्रशासन के साथ मिलकर इसे धराशाही कर दिया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस द्वारा भूमि माफियाओं, नशा तस्करों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर धनवापुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) पर अवैध रूप से किए गए निर्माण की पहचान कर जिला प्रशासन के सहयोग से मशीनरी की सहायता द्वारा अवैध बनाए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया तथा भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static