पुलिस ने चलाया स्पैशल अभियान,  मोस्ट वांटेड, मादक पदार्थ तस्करी करने वाले 67 अपराधी दबोचे

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 08:28 AM (IST)

सोनीपत:  जिला पुलिस ने कल सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक स्पैशल अभियान चलाया जिसमें 22 स्पैशल टीमों में 220 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया और करीब 290 स्थानों पर धरपकड़ की। स्पैशल अभियान में 4 मोस्ट वॉन्टेड, 22 पी.ओ. बेल जम्परों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 12 मुकद्दमे अवैध हथियार के दर्ज किए गए। पुलिस ने 11 देसी पिस्तौलें, 4 राऊंड व एक चाकू बरामद किया।

8 मुकद्दमों में मादक पदार्थ तस्करी की धरपकड़ की जिसमे 95 ग्राम अफीम, 5 ग्राम स्मैक, 4.8 ग्राम हैरोइन व 9.837 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। अवैध शराब के 8 मुकद्दमे दर्ज किए गए जिसमें 431 बोतलें, 2 पव्वे अवैध देसी शराब की पकड़ी हैं। 8 मुकद्दमों में जुआरियों से 7160 रुपए जब्त किए हैं। स्पैशल अभियान में 36 मुकद्दमे दर्ज किए और 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एस.पी. हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस हर समय जनहित की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाकर जान-माल की सुरक्षा करने का प्रयास करती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को सहयोग करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static