पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई, नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 03:45 PM (IST)

कुरुक्षेत्र : अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने नशीला पदार्थ गांजा सप्लाई करने के आरोप में राजकुमार उर्फ रिंकू थानेसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को  दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 जनवरी 2021 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक ईशम सिंह की टीम ने गांजा रखने के आरोप में रोहित को गिरफ्तार किया था।

जिसने अपनी गिरफ्तारी उपरांत पुलिस को बताया था कि यह गांजा राजकुमार से खरीदकर लाया था। पुलिस आरोपी राजकुमार की तलाश में लगी हुई थी। अपराध अन्वेषण शाखा-1 के सहायक उप निरीक्षक  विनोद कुमार, हवलदार गुरबख्श, नरेश, सिपाही संजीव, चालक हवलदार देवेंद्र कुमार की टीम को सूचना मिली कि रोहित को गांजा सप्लाई करने का आरोपी राजकुमार कुछ समय बाद दिल्ली की तरफ से उमरी चौक पर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने उमरी चौक पर नाकाबंदी करके मुखबर के इशारे पर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static