नई पहल: हरियाणा में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के चालान नहीं काटेगी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 02:42 PM (IST)

फ़तेहाबाद (रमेश) : घर से बाहर गलियों, सड़क और बाजार में बिना मास्क के दिखाई देने वाले लोगों के अब 2 दिन तक चालान नहीं काटे जाएंगे। सरकार की ओर से हरियाणा पुलिस को स्पेशल आदेश दिए गए हैं कि 2 दिन तक लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जाए और किसी भी व्यक्ति का इस दौरान बिना मास्क के लिए चालान नहीं काटा जाए। सरकार के इन आदेशों के बारे में जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज हेतराम ने बताया कि सरकार की ओर से आदेश मिले हैं कि 2 दिन तक लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क लगाने के महत्व के बारे में अधिक से अधिक जागरूक किया जाए ताकि लोग मास्क लगाने के लिए प्रेरित हों।

लोगों में मास्क लगाने को लेकर जागरूकता की कमी
ट्रैफिक इंचार्ज के मुताबिक पुलिस की ओर से सरकार के आदेश के बाद लगातार लंबे समय तक बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों के चालान किए गए लेकिन फिर भी कोरोना महामारी के केस लगातार बढ़े हैं और लोगों में मास्क लगाने को लेकर जागरूकता की कमी देखने को मिली है। इसलिए पुलिस की ओर से 2 दिन तक स्पेशल अभियान चलाकर लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

2 दिनों के बाद पुलिस द्वारा फिर से चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आज पहले दिन ट्रैफिक पुलिस की ओर से 500 से अधिक लोगों को मास्क बांटे गए हैं। वहीं जिला भर में करीब 2 हजार मास्क पुलिस की ओर से पहले दिन बांटे गए। आने जाने वाले बिना मास्क वाले वाहन चालकों को मास्क देते हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करते हुए पुलिस अधिकारी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static