राजनीतिक गलियारों में शोक; हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी का निधन, संगठन में निभाई थी अहम भूमिका

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 01:33 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा की राजनीति से इस वक्त एक दुखदायी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया का 10 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

बता दें कि बाबरिया हरियाणा के साथ मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान वह पार्टी के संगठन से जुड़े अहम फैसलों में शामिल रहे थे।

दीपक बाबरिया कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल थे, जिन्हें पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में संगठन को संभालने की जिम्मेदारी दी थी। जून 2023 में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें हरियाणा और दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया था। इस जिम्मेदारी के साथ उन्हें दोनों क्षेत्रों में पार्टी के संगठन और नेताओं के बीच तालमेल बनाने का काम सौंपा गया था।

हरियाणा के पूर्व पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया के निधन पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दीपक बाबरिया के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

 

PunjabKesari

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static