देश भर में प्रदूषण का मामला, भिवानी शहर का ए.क्यू.आई. फिर पहुंचा 350 पार

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 10:12 AM (IST)

भिवानी (पंकेस) : जिले का ए.क्यू.आई. यानि एयर क्वालिटी इंडैक्स फिर से खराब हो गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे शहर का ए.क्यू.आई. 351 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मानें तो अब शहर जिले में सोमवार तक इसी तरह का वातावरण रह सकता है। इसके बाद संभावित बारिश से इसमें गिरावट आ सकती है।

दूसरी ओर अगर हम देश भर के शहरों की बात करें तो हमारा जिला शुक्रवार को देश के 102 शहरों में से 14वां सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां बता दें कि चार दिन की चांदनी और फिर अंधेरी रात वाली कहावत इन दिनों भिवानी शहर पर फिट बैठ रही है।

इसका कारण यह है कि यहां का ए.क्यू.आई. कुछ दिन तक 100 के आसपास रहने के बाद वीरवार को फिर से 257 दर्ज किया गया तो शुक्रवार को यह बढ़कर 351 दर्ज किया गया। इससे शहरवासियों के अलावा जिले के लोगों को आसमान पर छाए स्मॉग के चलते कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं शुक्रवार दिन भर जिले के आसमान पर बादलों, स्मॉग और सूर्यदेव के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static