डंंपिंग सेंटरों में प्रतिबंध के बावजूद नहीं थम रहा पॉलीथिन का प्रयोग

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 12:25 PM (IST)

गुडग़ांंव (ब्यूरो) : सिंगल यूज पॉलीथिन को प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद शहर में पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। इसका प्रमाण डंंपिंग सेंटरों पर देखने को मिल रहा है जहां सिंगल यूज पॉलीथिन में कूड़ा भरा रहता है। जागरुक लोगों का कहना है कि जब तक पॉलीथिन का उत्पादन करने वाली कंपनियों को पूरी तरह से प्रतिबंंधित नहीं किया जाएगा तब तक पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। कंपनियों से सीधे तौर पर सिंगल यूज पॉलीथिन थैलियां बाजार में आ रही हैं और वहां से लोगों के घरों तक पहुंच रहीं हैं। 

जूट व कपड़े के थैले के अभाव में प्रयोग करने की विवशता
पॉलीथिन को प्रतिबंधित तो अचानक कर दिया गया लेकिन अभी भी जूट अथवा कपड़े के थैला बनाने वाली कंपनियों की कमी है। इसके कारण आवश्यकता के मुताबिक जूट के थैले नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं दुकानदारों का कहना है कि जूट के थैले पॉलीथिन की अपेक्षा काफी महंगे पड़ रहे हैं। इसके कारण दुकानदार भी पॉलीथिन रखने पर विवश हो रहे हैं और आम जनता भी इसका प्रयोग कर रही है। 

जागरुकता अभियान बंद, जनप्रतिनिधि भी मौन:-नगर निगम द्वारा पॉलीथिन के प्रयोग को प्रतिबंधित करने के लिए शहर में जागरुकता अभियान चलाने के साथ इसका प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करने का अभियान चलाया जा रहा था लेकिन इन दिनों अभियान बंद है। उधर जनप्रतिनिधियों द्वारा भी हाल ही संपन्न हुए हरियाणा विधान सभा चुनाव के पूर्व जोरशोर से जागरुकता अभियान चलाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static