हरियाणा: ग्रुप डी के 3412 कर्मचारियों के पद और विभाग बदले, यहां देखें दोनों लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 06:45 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में पढ़े लिखे खासकर डाक्ट्रेट युवाओं को माली, नाई (बारबर), धोबी और कुक के पदों पर नियुक्तियां मिलने से हुए बवाल के बाद सरकार ने उनको योग्यता के आधार पर काम देने का फैसला किया है। इसके तहत सरकार ने इन कर्मचारियों को विभागों का पुन: आवंटन कर दिया और साथ ही उनके पदों को पुन:पदनामित किया है।

सभी कर्मचारियों की लिस्ट यहां देखें- लिस्ट-1लिस्ट 2

सभी संबंधित कर्मचारियों को नए विभागों में तुरंत या तीन कार्य दिवस के भीतर ज्वाइन करने निर्देश दिए गए हैं। इसकी जानकारी इन युवाओं के पंजीकृत मोबाईल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जा रही है। साथ ही सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों को संबंधित त्रह्म्शह्वश्च ष्ठ के कर्मचारियों को तुरंत रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल के आखिरी दिनों में ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर करीब 18 हजार नियुक्तियां की थी। उस समय कांग्रेस, इनेलो और अब सरकार में साझीदार जजपा ने पढ़े लिखे युवाओं से माली, नाई, कुक और धोबी के काम लेने पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत जुलाई में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती हुए युवाओं को विभाग या पद बदलने के लिए मौका देने का फैसला किया था। इस बारे में युवाओं ने भी सरकार के सामने मुद्दा उठाया था और सरकार से उनके अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर इस तरह के आग्रहों का निपटारा करने के लिए एक वेब पोर्टल बनाया गया। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को पद या विभाग के पुन: आवंटन के लिए अपना आग्रह उस पोर्टल पर ऑनलाइन जमा कराने और पद या विभाग बदलने के लिए अपने विकल्प देने के निर्देश दिए गए थे। पद और विभाग दोनों अथवा केवल पद या विभाग बदलवाने के लिए कुल 3,412 कर्मचारियों के आग्रह को पोर्टल में स्वीकार किया गया था। 

विभिन्न विभागों के कुल 4968 कर्मचारियों ने अपने पद या विभाग बदलने के आग्रह पंजीकृत करवाए थे। इस समय बारबर के पद पर कार्यरत 58 आवेदकों में से 43 आवेदक अपनी पसंद का अन्य पद आवंटित करवाने में सफल हुए हैं। पहले जिन 336 आवेदकों को कुक का पद आवंटित किया गया था, उनमें से 252 आवेदकों को अन्य पद आवंटित हुए हैं। इसी तरह, वर्तमान में बतौर माली कार्यरत 257 में से 166 उम्मीदवारों को अन्य पद दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static