हरियाणा की शान नीरज चोपड़ा समेत इन स्टार खिलाड़ियों को आज सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति, देखिए पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 10:17 AM (IST)

डेस्क:  भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 प्रदान करेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 2 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की घोषणा की थी।  ​ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया समेत 11 ऐथलीट्स को 2021 के लिए मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है, इसके साथ ही 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' पिछले चार वर्षों की अवधि में खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। 

PunjabKesari

बता दें कि  टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले नाहरी निवासी पहलवान रवि दहिया, पैरालंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खेवड़ा निवासी सुमित आंतिल व पैरालंपिक के निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले गांव कथूरा, गोहाना के मनीष नरवाल को खेल के सर्वोच्च अवॉर्ड मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। 

 

PunjabKesari
इन 12 खिलाड़ियों को मिल रहे पुरस्कार

  • नीरज चोपड़ा     एथलेटिक्स           मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 
  • रवि दहिया              कुश्ती             मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 
  • सुमित आंतिल          एथलेटिक्स      मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 
  • मनीष नरवाल          निशानेबाज      मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 
  • सुमित कुमार            हॉकी             अर्जुन अवॉर्ड 
  • मोनिका मलिक         हॉकी             अर्जुन अवॉर्ड 
  • संदीप नरवाल          कबड्डी           अर्जुन अवॉर्ड 
  • दीपक पूनिया            कुश्ती              अर्जुन अवॉर्ड 
  • सिंहराज अधाना        पैरा निशानेबाजी     अर्जुन अवॉर्ड 
  • योगेश कथूनिया         पैरा एथलेटिक्स   अर्जुन अवॉर्ड
  • अभिषेक वर्मा             निशानेबाजी           अर्जुन अवॉर्ड
  • हरविंदर सिंह              पैरा तीरंदाजी    अर्जुन अवॉर्ड
     


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static