चंडीगढ़ पहुंचे राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, कांग्रेस विधायकों से वोट की कर रहे अपील

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 03:42 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के सांझे उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज चंडीगढ़ हैं, जहां वे हरियाणा कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं। यशवंत सिन्हा इस दौरान उनके पक्ष में वोट करने के लिए विधायकों से अपील भी करेंगें। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी यहां मौजूद हैं। विधायकों से मुलाकात करने के बाद वे चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर पर एक प्रैस वार्ता कर मीडिया से रूबरू भी होंगे।

18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति के लिए चुनाव

बता दें कि भारत के 16वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को मतगणना की जाएगी। यशवंत सिन्हा के मुकाबले में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भी चुनावी मैदान में है।  द्रौपदी मुर्मू पहले ही चंडीगढ़ पहुंचकर बीजेपी, जजपा व निर्दलीय उम्मीदवारों से वोट की अपील कर चुकी हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static