प्रिंस हत्याकांड मामला, सी.बी.आई. ने चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चालान किया पेश

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 08:31 AM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो) : प्रिंस हत्याकांड मामले में सी.बी.आई. ने चार पुलिस अधिकारियों तत्कालीन सहायक पुलिस आयुक्त (ए.सी.पी.) बिरम सिंह, भोंडसी थाने के तत्कालीन प्रभारी नरेंद्र खटाना, सब-इंस्पैक्टर शमशेर सिंह एवं सुभाषचंद के खिलाफ पंचकूला की विशेष सी.बी.आई. अदालत में चालान पेश कर दिया। चारों को सी.बी.आई. ने अपनी ओर से तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी माना है। यही नहीं बस सहायक को फंसाने के लिए अदालत में चार झूठे बयान दर्ज कराए गए।

गौरतलब है कि 8 सितंबर 2017 को सोहना रोड स्थित एक नामी विद्यालय के बाथरूम में छात्र प्रिंस (बाल सत्र न्यायालय द्वारा दिया गया नाम) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। आरोपित के रूप में विद्यालय का एक छात्र भोलू न्यायिक हिरासत में है। आरोपित के रूप में भोलू की पहचान सी.बी.आई. ने की थी। सी.बी.आई. से पहले गुरुग्राम पुलिस ने अपने स्तर पर जांच करते हुए स्कूल के एक बस सहायक को आरोपित बना दिया था, लेकिन सी.बी.आई. जांच शुरू होने के कुछ ही दिनों के भीतर यह साफ हो गया था कि आरोपित बस सहायक नहीं बल्कि स्कूल का ही छात्र भोलू है। तभी से आरोपित न्यायिक हिरासत में है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static