प्राइवेट एजैंसियों को मिली खुली लूट की छूट : हुड्डा

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2020 - 11:48 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल) : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडियों में किसानों को हो रही परेशानी के लिए गठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि किसान कई हफ्तों से मंडियों में धान और दूसरी फसलें लेकर पहुंच रहे हैं,लेकिन खरीद नहीं हो रही है। रजिस्ट्रेशन और गेट पास के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। सरकार नमी का बहाना बनाकर फसल खरीदने से इनकार कर रही है। जितनी भी खरीद हो रही है, उसमें भी किसानों को एम.एस.पी. नहीं मिल पा रहा है। निजी एजैंसियां किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें लूट रही हैं।

हुड्डा ने कहा कि यह वही प्राइवेट एजैंसियां हैं, जिनके बारे सरकार दावा कर रही थी कि 3 नए कानून लागू होने के बाद फसल को एम.एस.पी. से भी ऊंचे रेट पर खरीदेंगी। अब स्पष्ट हो गया है कि प्राइवेट एजैंसियां सिर्फ फसल लूटने में लगी हैं, क्योंकि सरकार एम.एस.पी. पर खरीदने के लिए तैयार नहीं है। 

सिरसा में आंदोलन कर रहे किसानों की मांग जायज
हुड्डा ने सिरसा में जजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के आंदोलन को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि मुश्किल की घड़ी में राजनीतिक दलों का फर्ज है कि कांग्रेस की तरह किसानों के साथ खड़े हों। इसलिए उनसे धोखा करने वाली सरकार से जजपा को फौरन समर्थन वापस लेना चाहिए। अब वक्त आ गया है जब सभी विधायकों को कुर्सी और किसान में से एक को चुनना पड़ेगा। जो किसान का नहीं है, वह किसी का नहीं हो सकता। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि खुद भाजपा के अम्बाला शहर से विधायक खरीद नहीं होने के चलते सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static