निजी अस्पताल का कंपाउंडर लापता, नहर किनारे मिला बैग और मोबाइल फोन

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 03:05 PM (IST)

करनाल (विकास मेहला): करनाल के एक निजी अस्पताल का कंपाउंडर 23 वर्षीय सौरव संदिग्ध परिस्तिथियों में लापता हो गया है। आज उसका बैग ओर मोबाइल फोन नहर किनारे मिला, साथ में सर्जिकल ब्लेड का कवर व खून के निशान भी मिले। उसके परजिनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहूंच सभी पहलुओं पर जांच शुरु कर दी है।

आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली की पाश्चमी यमुना नहर के किनारे कुछ संदिग्ध समान पड़ा है। जब पुलिस ने मौके पर पहूंच कर देखा तो नहर के किनारे सौरव का बैग व मोबाइल फोन मिला। इसके अलावा पास में ही कोल्ड ड्रिंक की बोतल, सिगरेट और सर्जिकल ब्लेड का कवर व खून के निशान पड़े मिले। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सभी समान सौरव का है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static