बसपा प्रमुख मायावती के घर पहुंचे प्रियंका गांधी व दीपेंद्र हुड्डा, माता के निधन पर जताया शोक

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 07:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के घर पहुंचे। वे मायावती की माता रामरती के निधन की सूचना मिलने पर उनके दिल्ली आवास पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की व शोक व्यक्त किया। दोनों काफी समय तक उनके घर पर रहे और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति व सद्गति के लिए प्रार्थना की।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static