Valentine''s Day पर प्रपोज करना युवक को पड़ा महंगा, लड़की के भाई ने किया ये काम...

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 09:18 AM (IST)

बराड़ा (निशांत) : कस्बे के एक स्कूल में वैलेंटाइन-डे पर एक युवक द्वारा लड़की को प्रपोज करना महंगा पड़ गया। लड़की ने उसका प्रपोज स्वीकार करने की बजाय इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन और अपने घरवालों से कर दी। इसके बाद युवक की लड़की के भाइयों ने धुनाई कर दी। मामला पुलिस थाने तक पहुंचा, जहां इस पक्ष द्वारा माफी मांगने और आगे से ऐसी हरकत ने करने के आश्वासन के बाद लड़की पक्ष शांत हो गया। 

जानकारी के अनुसार कस्बे के लाइनपार स्थित एक स्कूल की 12वीं की छात्रा को स्कूल के ही एक युवक ने वैलेंटाईन-डे पर प्रपोज कर दिया। जिसकी शिकायत लड़की ने स्कूल प्रबंधन से कर दी। युवक भी इसी स्कूल में 12वीं का ही छात्र बताया जा रहा है। लड़की ने इस मामले की शिकायत अपने घरवालों से भी कर दी। लड़की के भाइयों ने बाद में आरोपी युवक की धुनाई कर दी। मामला पुलिस थाना बराड़ा पहुंचा जहां लड़की पक्ष ने आरोप लगाए कि पहले भी उक्त लड़के ने उनकी लड़की के साथ छेडख़ानी की थी।

पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलवाया। पता चला है कि युवक पक्ष ने इस मामले में माफी मांगी और आगे से ऐसी हरकत न होने का आश्वासन दिया जिसके बाद ही लड़की पक्ष शांत हो गया और राजीनामा हुआ।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी बराड़ा मेहर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को पुलिस थाने बुलवाया गया था। लड़का-लड़की एक ही स्कूल के बच्चे हैं। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है जिसके बाद युवक को समझाकर छोड़ दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static