हरियाणा : यमुना नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 08:57 PM (IST)

यमुनानगर, 11 जून (भाषा) हरियाणा के यमुनानगर इलाके में यमुना नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की सीमा के नजदीक धीका तापरी इलाके की है। ग्रामीणों ने किशोरों को नदी से जब निकाला तब तक वे मर चुके थे। इस हादसे में मारे गए किशोरों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक किशोर नदी में नहाने के लिए गए थे। किशोर के पोस्टमार्टम के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static