कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया: कुमारी सैलजा

punjabkesari.in Thursday, Sep 30, 2021 - 09:42 AM (IST)

जींद, 29 सितंबर (भाषा) हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। उसी के मद्देनजर आज मैं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष हुं।
उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संघर्ष किया और वह प्रधानमंत्री बनीं और बड़ी-बड़ी लड़ाइयां लड़ी व ‘आयरन लेडी’ के रूप में प्रसिद्ध हुईं। कांग्रेस पार्टी को सोनिया गांधी के रूप में एक महिला निपुणता से संभाल रही हैं।’’
सफीदों की महाराजा शूरसैनी धर्मशाला में बुधवार को महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित महिला पंचायत को संबोधित करते हुए सैलजा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच थी कि महिलाओं को राजनीति के साथ-साथ समाज के हर क्षेत्र में आगे लाया जाए।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static