खनन माफिया की ओर से पुलिस पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 09:52 AM (IST)

फरीदाबाद, 26 नवंबर (भाषा) हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने खनन माफिया द्वारा पुलिस पर हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदयवीर उर्फ हुड्डी तथा चन्नी के तौर पर की गई है। दोनों उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के इकोटेक थानाक्षेत्र के निवासी हैं।
गौरतलब है कि नवम्बर 2019 में तिगांव थाना की पुलिस मंझावली में गश्त लगा रही थी। तभी गश्ती दल को सूचना मिली कि आधे दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में यमुना से अवैध खनन कर रेत भरी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की जब्ती की कार्रवाई शुरू की, तभी उत्तरप्रदेश के नजदीकी गांव से आए करीब एक दर्जन लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
पुलिस ने अबतक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।अपराध शाखा ऊंचागांव ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है अनपर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित था। दोनों को घरबरा गांव से गिरफ्तार किया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static