बेरोजगारी व सेना में भर्ती न होने के खिलाफ जींद में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन
punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 09:59 AM (IST)
जींद, 14 मई (भाषा) हरियाणा के जींद में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी तथा सेना में भर्ती नहीं किए जाने के विरोध में शनिवार को विश्राम गृह से उपायुक्त आवास तक प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार का पुतला फूंका।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इससे पहले युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की, जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिवांशु बुद्धिराजा तथा विधायक सुभाष गांगोली शामिल हुए।
सफीदों के विधायक गांगोली ने कहा, “पिछले तीन सालों से सेना में भर्ती नहीं हो रही है। युवा भर्ती की मांग को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगारी के मामले में प्रदेश नंबर एक पर पहुंचा हुआ है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।