क्या रद्द होगी राम रहीम की पैरोल ? HC के वकील ने हरियाणा सरकार को भेजा लीगल नोटिस

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2022 - 12:06 PM (IST)

रोहतक: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को पैरोल का मामला एक बार फिर सुर्खिया में आ गया है। दरअसल  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस भेजा है। उन्होंने राम रहीम की पैरोल तत्काल रद करने की मांग की है। चंडीगढ़ के वकील एचसी अरोड़ा ने हरियाणा के CS को भेजे नोटिस में कहा है कि राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है।

हरियाणा सरकार ने उन्हें 40 दिन की पैरोल दी, जिसके दौरान वह UP के बागपत में रहकर सत्संग कर रहा है। एडवोकेट ने राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सत्ताधारी दल BJP और विपक्षी दलों के नेता राम रहीम से आशीर्वाद ले रहे हैं। इससे पंचायत चुनाव और आदमपुर उपचुनाव की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।



दिल्ली महिला आयोग ने भी उठाया सवाल
दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल का भी कहना है कि गुरमीत राम रहीम एक बलात्कारी और हत्यारा है और कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है।  हम देखते हैं कि हरियाणा सरकार का जब भी मन करता है, वह राम रहीम को पैरोल पर छोड़ देती है और इस बार तो वह पैरोल पर बाहर आकर अलग-अलग जगहों पर सतसंग कर रहा है। इस इन सतसंगों में हरियाणा सरकार के मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। स्वाति मालीवाल ने कहा था कि, “कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को रेप & हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा दी है।क्यों ऐसे खतरनाक शख्स को बार बार पैरोल दी जा रही है? वो पैरोल में प्रवचन और गाने बनाता है और हरियाणा सरकार के कुछ नेता ताली बजाते हैं, ‘भक्ति’ में लीन है! हरियाणा सरकार तुरंत गुरमीत की पैरोल खत्म करे!”



यौन शोषण का दोषी है राम रहीम
राम रहीम साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में रोहतक की सुनारिया जेल में कैद काट रहा है। गुरमीत कुछ दिन पहले पैरोल पर आया है। राम रहीम के जिला कांगड़ा में काफी समर्थक हैं और नगरी के पास उसका आश्रम है। आश्रम में राम रहीम के समर्थक आते हैं, लेकिन बाबा के जेल में जाने के बाद आश्रम की गतिविधियां कुछ कम हुई हैं।



सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static