पंजाब को बिना किसी देरी के हरियाणा के हिस्से का पानी देना चाहिए : जे.पी. दलाल

punjabkesari.in Sunday, Dec 20, 2020 - 08:57 AM (IST)

भिवानी (ब्यूरो) : कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि एस.वाई.एल. हरियाणा प्रदेश की जीवन रेखा है। पंजाब को हरियाणा प्रदेश के हिस्से का एस.वाई.एल. का पानी बिना किसी देरी के देना चाहिए। इस बारे में देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी हरियाणा के हक में निर्णय दिया जा चुका है। ऐसे में पंजाब द्वारा हमारे हिस्से का पानी रोकने का कोई औचित्य नहीं बनता है। 

कृषि मंत्री दलाल शनिवार को एस.वाई.एल. के पानी के लिए किसानों के समर्थन में हुडा पार्क के समक्ष एक दिन के उपवास के दौरान किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। एस.वाई.एल. के लिए विपक्ष के नेताओं को एकजुट होकर सरकार का साथ देना चाहिए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static