दिल्ली की मंत्री आतिशी पानी के स्तर को लेकर जो सवाल उठाए हैं वह पूरे तरीके से गलत है: अभय सिंह यादव

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2024 - 10:15 PM (IST)

 चंडीगढ़( चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा सिंचाई राज्य मंत्री अभय सिंह यादव दिल्ली सरकार के उन आरोपों को खारिज कर दिया है जिनमें हरियाणा पर यमुना से दिल्ली को कम पानी देने का आरोप लगाया गया है। 

चंडीगढ़ में सिंचाई राज्य मंत्री अभय सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली की मंत्री आतिशी पानी के स्तर को लेकर जो सवाल उठाए हैं वह पूरे तरीके से गलत है। अब दिल्ली को दो पाइप के जरिए सीधा पानी दिया जा रहा है। ऐसे में स्तर की कोई बात नही है। पहले जब वजीराबाद हेड से पानी दिल्ली को जाता था, तब ऐसी बात होती थी।

अभय यादव ने कहा की दिल्ली देश की राजधानी है और हरियाणा सरकार का मानना है कि देश की राजधानी के लोगो कोई कोई कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसलिए हरियाणा सरकार अपने हिस्से का करीबन 350 क्यूसेक पानी भी राजधानी को दे रही है।

समझौते के अनुसार यमुना कैनाल से दिल्ली को 719 क्यूसिक पानी मिलना चाहिए, लेकिन दिल्ली 1049 क्यूसेक पानी मिल रहा है।  पानी के मसले पर कोर्ट जाने के दिल्ली सरकार के बयान पर सिंचाई मंत्री ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को कोर्ट में जाने का अधिकार होता है। लेकिन कोर्ट में जाने की धमकी नहीं देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि तथ्यों को देखें तो हरियाणा  दिल्ली के बीच में पानी का कोई मसला नहीं है, लेकिन यह बयान बाजी क्यों हो रही है। समझ से परे है। लोकसभा चुनाव के मध्य नजर दिल्ली सरकार यह मुद्दा उठाकर क्या साबित करना चाहती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static