राहुल गांधी को 3 कृषि कानूनों के बारे में कोई ज्ञान नहीं : नायब सैनी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2020 - 10:01 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (धमीजा): कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी को कृषि शब्द के पहले अक्षर के बारे में भी ज्ञान नहीं है। हरियाणा के दौरे पर आ रहे राहुल गांधी को केंद्र सरकार की ओर से लाए गए 3 कृषि कानून के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं है। वह केवल किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करना चाहते हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के किसान राहुल गांधी के बहकावे में आने वाले नहीं हंै। कांग्रेस पार्टी कृषि कानून पर किसानों को गुमराह कर रही है। प्रदेश का किसान जागरूक है। किसान को भली-भांति पता है कि उनके हित किस के हाथों में सुरक्षित है। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। 

कांग्रेस द्वारा किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि आज एम.एस.पी. को कानून तहत लाने की मांग की जा रही है। उन्होंने प्रश्न किया कि कांग्रेस वर्ष 1966 से 2014 के बीच अलग-अलग मौकों पर केंद्र में सत्ता में रही और एम.एस.पी. को कानूनी गारंटी देने के लिए तब उन्होंने किसी भी अधिनियम को मंजूर क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस वास्तव में किसानों की शुभङ्क्षचतक है तो उसे राजस्थान और पंजाब में अपनी सरकारों से बाजरा, सूरजमुखी और मूंग को एम.एस.पी. पर फसलों के लिए पूछना चाहिए जबकि हरियाणा में पहले से ही इन फसलों को खरीदा जा रहा है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static