"राहुल गांधी को बनाना चाहिए नेता प्रतिपक्ष..." CWC बैठक के बाद बोले भूपेंद्र हुड्डा

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 07:16 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की दिल्ली में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में तमाम नवनिर्वाचित सांसदों ने हिस्सा लिया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी CWC की बैठक में मौजूद रहे। वहीं अधिकांश सांसद चाहते हैं कि इस बार राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाएं।

वहीं कांग्रेस की CWC बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सबकी यही मांग है कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही सबकी मांग है और यही कांग्रेस को मजबूती देगी।

PunjabKesari

बता दें कि इस बार सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस नेता को आधिकारिक तौर पर नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल जाएगा। कांग्रेस ने इस चुनाव में 99 सीटें जीती हैं और नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए सबसे बड़े विपक्षी दल के पास कम से कम कुल सीटों की संख्या 10 प्रतिशत यानी 55 सीटें होनी चाहिए। अब इस पद के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है और पार्टी के अंदर से भी आवाज उठ रही है कि राहुल गांधी को ही नेता प्रतिपक्ष की कमान संभालनी चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static