बारिश ने बदला मौसम का रुख, प्रदूषण से मिली राहत

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 01:31 PM (IST)

कैथल (महीपाल) : वीरवार सुबह मौसम ने करवट बदली और सुबह की शुरुआत बरसात के साथ हुई। बरसात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से समय ठंड का अहसास होना शुरू हो गया। ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंडक आ गई है।

बुधवार रात को चली तेज हवाओं और वीरवार की सुबह हुई बरसात से ठंड भी बढ़ गई। बरसात के चलते पिछले कई दिनों से छाया स्मॉग भी साफ हो गया। सुबह ठंड का अहसास होने पर लोगों ने गर्म कपड़ों को सम्भालना शुरू कर दिया। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से मौसम में परिवर्तन हुआ।

विशेषज्ञों के अनुसार जिन किसानों ने सरसों की बिजाई कर दी है और सरसों लाइनों से बाहर आ चुकी है। उस सरसों में बरसात का कोई नुक्सान नहीं है, बल्कि उलटा फायदा होगा। जिन किसानों को गेहूं की बिजाई करनी है और तैयारी पूरी कर चुका है। उसको मौसम का स्पष्ट पता न होने के कारण परेशानी हो होगी। किसानों को चिंता सता रही है कि कहीं वे बिजाई करें और बरसात हो जाए। जिससे फसल को नुक्सान होगा। प्रगतिशील किसान अंग्रेज सिंह गुराया ने बताया कि बरसात का बिजाई के बाद उगी हुई सरसों को लाभ मिलेगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static