हरियाणा में कई जगह हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट, किसानों के चेहर पर छाई खुशी

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 05:08 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल): हरियाणा में शनिवार को मौसम ने करवट ली। कई जगह हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। इस बारिश से जहां ठंड बढ़ी, वहीं इससे किसान खुश नजर आए। किसानों के मुताबिक यह बारिश गेहूं के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है, बारिश से उत्पादन में बहुत ज्यादा लाभ होगा।

PunjabKesari, haryana

गोहाना और आसपास के क्षेत्र में सुबह से रुक रुक बारिश हुई। यहां कल शाम से आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। लेकिन इस सर्दी के मौसम में यह बारिश गेंहू के साथ साथ अन्य फसल के लिए बहुत फायेदमंद है। जिससे किसानों चेहरे पर खुशी छा गई है। किसानों का कहना है इस बारिश से गेहूं फसल के साथ साथ सब्जियों को भी फायदा होगा। 

PunjabKesari, haryana

बारिश से उत्पादन में बहुत ज्यादा लाभ होगा। बारिश से पानी की कमी पूरी हो जायगी। किसानों का खाद और पानी पर आने वाला खर्च बचेगा। बारिश से गेहूं, सरसों, चन्ना और सब्जियों को फायदा होगा। इससे ठंड बढ़ेगी और फसलों को और अधिक फायदा होगा। कल धुंध बहुत ही ज्यादा थी, इस बारिश से मौसम भी साफ होगा। धुंध की वजह से लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही थी।

PunjabKesari, haryana

वहीं गोहाना कृषि विभाग के अधिकारी राजेंद्र महरा ने बताया गोहाना में शनिवार सुबह 2 एमएम बारिश हुई है, आने वाले एक दो दिन में और बारिश होने की संभावना है। यह बारिश गेहूं के लिए फायदेमंद है, किसान भाइयों को खेतो में पानी नहीं देना पड़ेगा। वहीं कोहरा भी कम होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static