हरियाणा के इन इलाकों में अगले कुछ घंटों में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 08:35 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में फरवरी के अंत तक ठंड बरकरार रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार हकृवि व भारत मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन घण्टों में करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पंचकूला, चंडीगढ़, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी जिलों व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी हरियाणा के जिलों में कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।

बता दें कि इस बार ला-नीना सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं जिससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से भारी हिमपात हो रहा है और मैदानी क्षेत्रों पर बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी हैं। फरवरी महीने के शुरुआत से लेकर महीने के अंत तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस जारी रहने की संभावना है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static