बारिश बनी काल ! पानीपत की फैक्ट्री में करंट लगने से किशोर की मौत...छुट्टियां बिताने आया था

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 04:11 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के समालखा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां समालखा उपमंडल के गांव झटिपुर स्थित फैक्ट्री में बारिश की वजह से करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।  

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान 15 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। मृतक उत्तर प्रदेश के बांदा जिला के गांव आमूवा का रहने वाला था। वह परिवार अपने बच्चों के साथ मजदूरी करने के लिए पिछले एक महीने से पानीपत के गांव झटिंपुर मैं अपने परिवार के साथ मित्तल टेरिबल फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था।

बीते दिन फैक्ट्री में चिनाई का काम करते हुए परिवार के सभी सदस्य काम पर थे, वहीं मृतक संदीप अपनी बहन के साथ फैक्ट्री में स्थित क्वाटर मैं मौजूद था तभी अचानक बारिश के बाद क्वाटर में करंट आ गया। इसके बाद उसकी छोटी बहन ने भी उसको बचाने का प्रयास किया और वह भी करंट की चपेट में आ गई पर किसी वजह से उसका बचाव हो गया।

घटना के बाद जब संदीप को पानीपत के सामान्य अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया, वहीं आज उसका पोस्टमार्टम करवा शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि यह फैक्ट्री की बड़ी लापरवाही है। मृतक संदीप आठवीं कक्षा का छात्र था और वह छुट्टी की वजह से अपने माता-पिता के पास मिलने आया था।  

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static