राजकुमार सैनी ने सूर्य ग्रहण पर स्नान को लेकर तंज कसा, कहा- कार्यक्रम में दोहरा कानून लागू किया गया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2020 - 07:14 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप): लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण के स्नान कार्यक्रम को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण जहां एक खगोलीय घटना थी, उस पर दोहरे कानून लागू किए गए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते एक तरफ जहां कर्फ्यू लगा कर जनता को दूर रखा गया, वहीं दूसरी ओर खुलेआम दूसरे लोगों को स्नान की छूट दी गई।

राजकुमार सैनी ने सूर्य ग्रहण के स्नान कार्यक्रम में भ्रष्टाचार की बू का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि जहां सूर्य ग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना है, वही लोगों को सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव दिखाकर डराया जाता है। सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव का दिखावा करना अंधविश्वास को बढ़ावा देता है। 

उन्होंने भारत और चीन की तनातनी पर भी खूब भड़ास निकाली। राजकुमार ने कहा कि जब भी किन्ही प्रदेशों में चुनाव होते हैं तो सीमा पर तनाव के हालात क्यों बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि चाइना की सेना को भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब दे रही है, अगर हमारे सैनिक शहीद हुए हैं तो हमारी सेना ने उनके सैनिकों को को भी खूब मार गिराया है। 

पूर्व सांसद ने प्रश्न किया कि सरकार किसकी इंतजार में है, सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई तुरंत करे। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को राष्ट्रवाद इमोशनली वातावरण के रूप में उत्तर प्रदेश और बिहार के चुनाव में इस्तेमाल करना चाहती हैं। 

राजकुमार सैनी ने यूपी के महिला आश्रम में 7 बच्चियों के गर्भवती होने और करीब तीन दर्जन बच्चियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार पर खूब कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाते हैं और दूसरी तरफ प्रदेश में बच्चों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत हो रही है। राजकुमार सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह इन बच्चियों के भविष्य के संबंध में कोई फैसला ले। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static