किसान महापंचायत में बरसे राकेश टिकैत, बोले- मंत्रियों की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 02:34 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के खरखौदा में आयोजित किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा। टिकैत ने कहा कि यह कानून भी वापस होंगे और सरकार भी मानेंगी। सरकार को संयुक्त मोर्चे से बात करनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया बिल्कुल खराब है, जोकि किसान के विरोध में है। ये तीनों कानून किसान विरोधी हैं। टिकैत ने कहा कि देश में क्रांति होंगी। देश में जो क्रांति होगी उसमें क्या इस्तेमाल होगा ये आप को पता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि देशभर में किसान महापंचायतें होगी, बंगाल में भी किसान ट्रैक्टर रैली होंगी। 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा के अलावा उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों में धान की फसल 500 से 700 रुपये में खरीद रहे हैं, जो गलत है। किसान की फसल को आधे रेट में खरीद रहे और कानून में सब ठीक बता रहे हैं। वहीं के मंत्री बयान देते हैं कि भीड़ जुटाने से कानून वापस नहीं होते। मंत्रियों की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। भीड़ जुटने से सरकारें बदल जाती हैं। यह सभी पागल हो चुके हैं, इनके दिमाग खराब हो चुके हैं। अभी तो हम कह रहे हैं कि कानून वापस लो, अभी यह नारा नहीं लगाया है कि सत्ता वापस ले लो। अभी हम सिर्फ कानून वापसी की बात कर रहे हैं। 

राकेश टिकैत ने कहा कि अभी किसान खेत में काम भी करेगा और दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन भी चलेगा। हम पूरे देश भर में जाएंगे और ट्रैक्टरों की रैली होगी। आंदोलन की पहचान ट्रैक्टर होगा। चारों तरफ से समर्थन मिल रहा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static