राम रहीम के फिर मांगी पैरोल, जेल मंत्री बोले- दूसरे कैदियों की तरह उनका भी मौलिक अधिकार

punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 06:25 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): साध्वी यौन शोषण मामले और पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहे राम रहीम की और से एक बार फिर पैरोल मांगी गई है। इसे लेकर रोहतक और सिरसा जिला प्रशासन अलर्ट दिखाई दे रहा है। राम रहीम की पैरोल को लेकर सिरसा और रोहतक प्रशासन सुरक्षा के तमाम पहलुओं पर विशेष नजर रख रहा है।

राम रहीम की पैरोल को लेकर हरियाणा के जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि राम रहीम भी जेल का एक कैदी है और उसे भी दूसरे कैदियों की तरह पैरोल मांगने का मौलिक अधिकार है। राम रहीम को जेल में सुरक्षा देना जेल प्रशासन का काम है और पैरोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम को सुरक्षा देना गृह मंत्रालय का काम है। कानून के हिसाब से मंडल कमिश्नर राम रहीम की पैरोल पर फैसला करेंगे। राम रहीम के मामले में पैरोल देने में जेल प्रशासन का कोई रोल नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static