फरलो पूरी होने के बाद राम रहीम वापिस लौटे सुनारिया जेल, सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 12:50 PM (IST)

सिरसा (सतनाम) : साध्वी यौन शोषण मामले सहित दो अन्य मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम 21 दिन की फरलो पूरी होने के बाद वह आज सुनारिया जेल वापिस लौटे। फरलो के 21 दिन राम रहीम गुरुग्राम में ही रहे। जेल जाने से पहले सिरसा में भी सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए है। डेरे के आसपास नाके लगाए गए है। पुलिस बल की तैनाती की गई है।

डेरा में बड़े समागम का आयोजन हो रहा है तथा हज़ारों की संख्या में डेरा समर्थक में जुटे हुए है। बता दें कि सरकार ने 7 फरवरी को राम रहीम को तीन सप्ताह की फरलो दी थी। फरलो की अवधि राम रहीम ने गुरुग्राम स्थित डेरे पर व्यतीत की है। यह अवधि रविवार को पूरी हो गई थी। 

राम रहीम को मिली हुई है जेड प्लस सुरक्षा 
खालिस्तानी आतंकवादियों से खतरे के कारण राज्य सरकार ने राम रहीम को फरलो के अगले दिन ही जेड प्लस सुरक्षा दे दी थी। गुुरुग्राम पुलिस के साथ-साथ स्पेशल टीम भी रोहतक आएगी।

कई बार जेल से बाहर आया राम रहीम
बता दें कि राम रहीम को अब तक कई बार जेल से बाहर आ चुका है। पिछले साल 12 मई को डेरा प्रमुख को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया था। उस दौरान राम रहीम को 48 घंटे की पैरोल मिली थी। उसने गुरुग्राम में अपनी बीमार मां से मुलाकात की थी। इसके बाद 3 जून 2021 को जांच के लिए दोबारा पीजीआईएमएस लाया गया था। साथ ही 6 जून को इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती किया गया था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static