रणजीत चौटाला ने ओपी धनखड़ को दी बधाई, बोले- अपने अनुभव से भाजपा को बुलंदियों पर ले जाएंगे

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 11:46 AM (IST)

सिरसा (सतनाम): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने भाजपा नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश धनखड़ को राजनीति का बहुत अनुभव प्राप्त है, वह अपने अनुभव से भाजपा को बुलंदियों पर ले जाएंगे। चौटाला ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी, लेकिन भाजपा ने ओम प्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्य्क्ष की कमान सौंप सभी चर्चाओं पर पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि धनखड़ ने भाजपा के लिए बहुत मेहनत की है। 

इस दौरान रणजीत सिंह चौटाला कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अब देश में कोई अस्तित्व नहीं बचा है। जिस राज्य में कांग्रेस लगातार दो बार चुनाव हार जाती है, तो उस राज्य में कांग्रेस का सफाया हो जाता है। उन्होंने कहा कि चौटाला ने केंद्र में राहुल गांधी और हरियाणा में कुमारी शैलजा को लोग पसंद नहीं करते है। पूरे देश में राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के नेता ही बगावत कर रहे है। 

उन्होंने कहा कि राहुल ने हरियाणा के साथ-साथ यूपी में भी कांग्रेस का बंटाधार किया। अगर कांग्रेस को बचाना है तो राहुल गांधी को आगे नहीं आना चाहिए। चौटाला ने राजस्थान में कांग्रेस में चल रही बगावत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत का ही बेस था, सचिन पायलट में अनुभव की कमी है। उनको पार्टी छोड़ने से पहले सोच विचार करना चाहिए था। 

चौटाला ने कहा कि राजस्थान में मंत्रिमंडल में सचिन पायलट को फिट किया गया था। अब सचिन पायलट का कोई भविष्य है। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर ने कांग्रेस के लिए काम तो किया है, लेकिन कुमारी शैलजा ड्राइंग रूम में बैठी रहती है। चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को अपनी स्थिति बरोदा उपचुनाव में भी पता चल जाएगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस के साथ भाजपा की टक्कर तो हो सकती है, लेकिन भाजपा ही उप चुनाव जीतेगी। 

वहीं रणजीत सिंह ने सिरसा को एक मेडिकल कॉलेज देने पर सीएम मनोहर लाल का आभार जताया और कहा कि सिरसा के विकास के लिए मेडिकल कॉलेज की बहुत जरूरत थी। उन्होंने कहा कि अब सिरसा बड़ी तेजी से विकास की और अग्रसर हो रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static