रंजीत चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधा, बोले- 2017 में कैप्टन अमरिंदर के नाम पर ही पंजाब में मिले थे वोट

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 04:22 PM (IST)

सिरसा (सतनाम): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गलतियों के कारण खत्म हो रही है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी लेकिन कुछ लोगों के कारण पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम पर वोट मिले थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने ऐसी ही रणनीति हरियाणा में बनाई है। कभी अशोक तंवर को पार्टी अध्यक्ष बनाया तो कभी कुमारी सैलजा को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया।

उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े हुए नेताओं को कांग्रेस आगे आने नहीं देती। कांग्रेस को देवीलाल, बंसीलाल, भजन लाल, शरद पंवार सहित अनेक नेताओं ने गलत नीतियों के कारण अलविदा कहा है। कांग्रेस में चापलूस करने वाले नेताओं को जगह दी जाती है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है, कांग्रेस जीरो हो गई है। उन्होंने कांग्रेस की दुर्दशा पर राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। रंजीत ने कहा कि जिस पार्टी का सेनापति न हो उस पार्टी का हश्र ऐसा ही होता है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static