दुष्कर्म के आरोपी ने जहर निगल कर की आत्महत्या

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 09:32 AM (IST)

जींद : नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते रेलवे जंक्शन पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार सैक्टर-11 में किराए पर रह रही 40 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उसकी मेन बाजार निवासी विकास ने उसे नौकरी का झांसा देकर रविवार दोपहर बाद एक होटल में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मुकद्दमा दर्ज की भनक लगने पर विकास रेलवे जंक्शन पर पहुंच जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसमें उसकी मौत हो गई।

छानबीन दौरान सामने आया कि महिला ने कोख भी किराए पर दी हुई है। इस मामले में रेलवे थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के खिलाफ  महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया हुआ था। कुछ बातें अलग से निकल कर आ रही हैं। मृतक के परिजनों के बयान होने के बाद ही असलियत सामने आ पाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static