कट्टा दिखाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, बच्चों को मारने व वीडियो वायरल करने की दी धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 12:46 PM (IST)

पलवल (ब्यूरो) : देसी कट्टा दिखाकर एक 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 15 दिन के भीतर दो बार महिला के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने किसी को बताने पर महिला व उसके बच्चों को जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। 

पुलिस ने महिला की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई शोभा के अनुसार एक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि चार सितंबर 2021 को वह घर पर अकेली थी। उसका पति व बेटी बाहर गए हुए थे। रात के समय गांव निवासी यशपाल घर में घुस आया और कनपटी पर कट्टा लगाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर उसे व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद 15 सितंबर की रात को दोबारा घर में आया और कट्टा दिखाकर घर से बाहर ले गया। बाहर लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी बार-बार उसे ब्लैकमेल कर परेशान करने लगा। परेशान होकर मामले की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static