Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 06:35 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, मजदूरों की पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी
शुक्रवार को हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनता के हितों को लेकर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण फैसलों को अंजाम दिया गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों के साथ ही मजदूरों की पेंशन बढ़ाने पर भी चर्चा की गई, जिसमें 250 रूपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
 

खट्टर और विज के विवाद पर बोले अनिल जैन, मुख्यमंत्री ही सर्वे-सर्वा हैं
हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बाद गृहमंत्री अनिल विज भी सत्ता का केंद्र बन गए हैं। विज ने सीआइडी से विधानसभा चुनाव की रिपोर्ट मांगकर सबको असहज किया हुआ है।
 

इनेलो ने नया प्रदेशाध्यक्ष किया नियुक्त, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
इनेलो ने संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। ऐलनाबाद विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने बताया कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों
 

अदालती कामकाज को लेकर खट्टर सरकार का बड़ा फैसला, आम लोगों को मिलेगी राहत
नए साल में मनोहर कैबिनेट की पहली बैठक शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई। इस बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत सभी मंत्री मौजूद रहे। बैठक में फैसला लिया गया कि अब हरियाणा की सभी अदालतों व ट्रिब्यूनल में हिंदी में कामकाज होगा।
 

प्रदेश में किलोमीटर स्कीम लागू होकर रहेगी: सीएम, कहा- कर्मचारी न करें हड़ताल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि हरियाणा परिवहन विभाग में किलोमीटर लागू होकर रहेगी, विभाग के कर्मचारियों से आह्वान है कि वे हड़ताल न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को हड़ताल करने से रोकने के लिए बातचीत चल रही है...
 

CBSE बोर्ड के इस कड़े कदम से बढ़ेगी विद्यार्थियों की परेशानी, हो सकता है पूरा साल बर्बाद
सीबीएसई का नया नियम दसवीं व बाहरवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ा सकता है। दरअसल, अब यदि छात्र या छात्रा की कक्षा 10वीं-12वीं में उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है तो उन्हें बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
 

पानीपत: हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से 5 बच्चे और 2 महिलाएं झुलसी
पानीपत के बलजीत नगर में फिर हाईटेंशन तारों से बड़ा हादसा हुआ। इस दौरान 5 बच्चे और 2 महिलाएं बुरी तरह से झुलस गए। एक 7 वर्षीय लाडो लड़की की हालत गंभीर है, जिसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है । 
 

फांसी की सजा से भी बेखौफ हैं हैवान, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया VIDEO
हरियाणा में एक और नाबालिग हवस का शिकार हुई। ताजा मामला कासन का हैं, जहां नाबालिगा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो भी बना डाली। मामले की सूचना मिलते ही मानेसर महिला थाना ने धारा 6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा। 
 

शामली हत्याकांड: डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम से हाथ किए खड़े, 30 घंटे बाद अधजला शव PGI भेजा
जी.टी. पर टोल प्लाजा के पास जलती कार से 12 वर्षीय बच्चे का अधजला शव बरामद होने के करीब 30 घंटे बाद तक भी हर तरह से मनाने के बावजूद भी डॉक्टरों द्वारा शव के पोस्टमार्टम करने से पूरी तरह से हाथ खड़े करने पर आखिर पानीपत पुलिस...
 

युवक को लूट का विरोध करना पड़ा महंगा, बदमाशों ने मारी गोली
सांखोल के नजदीक लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसके पेट में लगी है। राहगीरों की मदद से उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में ले जाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static