Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 07:20 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

सीएम खट्टर का बड़ा ऐलान, कुरुक्षेत्र में बनेगा विशाल सिख म्यूजियम
धर्मनगरी कुुरुक्षेत्र में प्रदेश सरकार एक बड़ा सिख म्यूजियम बनाएगी। इसकी घोषणा आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चौथे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का विधिवत शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। उन्होंने कहा कि  एक विशाल सिख म्यूजियम की कुरुक्षेत्र में स्थापना की जाएगी।
 

मंत्रोच्चारण और ब्रह्म सरोवर पूजन से शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव
मंत्रोच्चारण और बह्मसरोवर पूजन के साथ ही धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चौथे अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। पवित्र बह्मसरोवर पर चल रहे हवन यज्ञ में पूर्णाहूति डालने के साथ ही महोत्सव की शुरूआत हुई।
 

नहीं सुधर रहे हालात: हरियाणा में 9 साल की बच्ची बनी हवस का शिकार, मौत
हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर के साथ घटित हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इसके बावजूद भी बलात्कार की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। हरियाणा के रोहतक से भी एक मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की बच्ची को उसे पिता ने हवस का शिकार बना डाला, जिससे उसकी मौत हो गई।
 

पुलिस विभाग पर चला विज का 'डंडा', SP-DGP को रोजाना लगाना होगा खुला दरबार
हरियाणा में मनोहर पार्ट टू सरकार बनने के बाद मंत्री अनिल विज को गृह मंत्रालय मिला, जिसके बाद से विज प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सख्ताई बरत रहे हैं। विज ने मंगलवार को पुलिस विभाग के प्रति सख्त आदेश जारी किया है कि अब सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक प्रतिदिन खुला दरबार लगाएंगे और प्रतिदिन जिले के सभी थानों को एक बार चेक करें।
 

राहुल बजाज केंद्र सरकार के खिलाफ क्या बोले, धमकियां मिलना शुरू हो गई: अजय
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि देश के उद्योगपति आज भय के साए में काम करने को विवश हैं। अजय ने कहा कि राहुल बजाज जैसे उद्योगपतियों को केंद्र सरकार के खिलाफ बोलना महंगा पड़ रहा है, उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई है। 
 

संगठनात्मक चुनाव: हरियाणा BJP ने जारी की जिला चुनाव अधिकारियों की सूची
भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक चुनाव को लेकर जबरदस्त तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने आज मंगलवार को चुनाव को लेकर जिला स्तर पर चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिनकी सूची नीचे संलग्न है-
 

यमुनानगर में दूध से भरा टैंकर पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर(VIDEO)
करनाल से यमुनानगर दूध की डिलीवरी देने जा रहा मॉडर्न डेयरी का टैंकर मंगलवार सुबह एसके हाइवे मार्ग पर छोटाबांस के पास अनियंत्रित होकर पेट्रोल पम्प के सामने पलट गया। हालांकि ड्राइवर इस दुर्घटना से बाल- बाल बच गया। 

खैर तस्करी का गोरखधंधा जोरों पर, सीआईए टीम ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
यमुनानगर में खैर तस्करी का गोरखधंधा जोरों पर है। इसी खैर तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सीआईए वन की टीम ने छापेमारी करते हुए कामयाबी हासिल की है। सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लेदी डाहर पुर मोड़ से अवैध खैर से भरी टाटा 407 के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। 
 

विभाग ने डिफॉल्टरों से 81.37 करोड़ रुपये वसूले, बिजली चोरी में रेवाड़ी सबसे आगे
हरियाणा में इस साल (1 जनवरी से 31 अक्टूबर तक) बिजली चोरी के 20,865 मामले सामने आए हैं, जिन्हें हरियाणा पावर यूटिलिटीज की सतर्कता शाखा ने कार्रवाई में उजागर किया है। सतर्कता विंग ने चोरी करने वाले डिफॉल्टरों से 81.37 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
 

सड़क पर तड़पती रही घायल महिला, मदद की बजाए लोग बनाते रहे वीडियो
 सोनीपत में सड़क पार करते समय एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला घायल हो गई और सड़क पर गिर गई। घायल महिला सड़क किनारे तड़पती रही, लेकिन उसे अस्पताल पहुंचाने की बजाए लोग वीडियो बनाते रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static