अंबाला: शम्भू टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा श्री सुखमनी साहिब का रखवाया पाठ, किसान व महिलाएं हुई शामिल

punjabkesari.in Saturday, Dec 11, 2021 - 03:39 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : आज एक बार फिर नेशनल हाईवे पर पिछले साल 25 नवंबर वाला माहौल नजर आ रहा है। बस फर्क सिर्फ इतना है उस समय किसान दिल्ली जाने के लिए जदोजहद कर रहे थे और अब किसान आंदोलन की समाप्ति पर किसान खुशी और जश्न मनाते हुए घर वापसी कर रहे है। किसान आंदोलन में हुई जीत की खुशी में आज अंबाला के शम्भू टोल प्लाजा पर किसान यूनियन द्वारा श्री सुखमनी साहिब का पाठ रखवाया गया जिसमें किसान व महिलाएं शामिल हुई। किसान यूनियन का कहना है कि हम अपने भाइयों का स्वागत करने के लिए बहुत ही उत्साहित है। यहां पर जलेबियां बनाई जा रही है जिसके साथ किसानों का मुंह मीठा करवाया जाएगा।

बता दें कि सुबह से ही नेशनल हाईवे पर किसानों का भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है। दिल्ली से आए किसान व महिलाएं शम्भू टोल प्लाजा पर खुशी के मारे ढोल नगाड़ों पर झूम रहे है। दिल्ली से आए किसानों का कहना है कि एक साल बहुत चुनौती पूर्ण रहा लेकिन हमें खुशी है। हमारी मेहनत रंग लाई। तमिलनाडु में हुई दुर्घटना में मारे गए जवानों के दुख में हमने कल दिल्ली से निकलने वाला फतेह मार्च हमने टाल दिया था। वहीं महिलाओं का कहना है कि हम अपने किसान भाइयों का स्वागत करने के लिए खड़े है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static