राहत: यूक्रेन में फंसे हरियाणा के 1024 विद्यार्थी सकुशल लौटे घर, अभी फंसे है कई छात्र

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 10:53 AM (IST)

चंडीगढ़ : यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के कारण कई लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत की सरकार अपने लोगों को वापिस बुलाने में लगी हैं। यहां यूक्रेन में फंसे प्रदेश के विद्यार्थियों की सकुशल वापसी के लिए सरकार के प्रयास जारी हैं।

बताया जा रहा है कि 1024 विद्यार्थियों को सकुशल घर लाया जा चुका है। अब यूक्रेन में हरियाणा के सिर्फ 182 विद्यार्थी रह गए है, जिनमें से 123 से संपर्क हो चुका है और 59 से संपर्क करने की कोशिशें जारी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में दी। रोजाना फ्लाइट्स से प्रदेश के विद्यार्थी दिल्ली और मुबंई पहुंच रहे है। हरियाणा सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static