हरियाणा पुलिस महकमे में उलटफेर, 9 अधिकारियों के हुए तबादले; नरेंद्र बिजारणिया को STF से हटाकर IRB भोंडसी भेजा
punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 04:00 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नौ आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। 5 सितंबर को जारी आदेशानुसार, 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया को एसपी करनाल से हटाकर कमांडेंट, प्रथम आईआरबी, भोंडसी नियुक्त कर दिया गया है। 3 सितंबर को जारी आदेश में करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को जिला पुलिस की कमान से हटाकर एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की जिम्मेदारी दी गई थी। अब इसे रद्द कर भोंडसी आईआरबी की कमान सौंप दी गई है। वहीं 24 घंटे में अहम बदलाव किया गया है।
