GBTL मिल से निकलने वाले धुएं व काली राख से परेशान क्षेत्रवासी, जताई नाराजगी

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 10:01 AM (IST)

भिवानी (पंकेस) : जी.बी.टी.एल. मिल (बी.टी.एम.) द्वारा निकलने वाले धुएं व काली राख से परेशान क्षेत्रवासियों ने डी.सी. कालोनी धर्मशाला में नारेबाजी करते हुए बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का आयोजन डी.सी. कालोनी वैल्फेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता गंगाराम पूनिया ने की। यहां उल्लेखनीय है कि उपरोक्त मिल द्वारा बिजली का जो प्लांट लगाया गया है उसमें उपले व चीजों को जलाया जाता है तथा किसी प्रकार को काई प्रदूषण मुक्त यंत्र नहीं लगाया गया है जिसके कारण सभी घरों में राख जाती है।

गृहिणी महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब वे अपने घरों के बाहर कपड़ों को सुखाती हैं तो कपड़ों का रंग भी मिट्टी जैसा हो जाता है। बच्चों की आंखों में जलन व सांस लेने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने कालोनी को प्रदूषण मुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कालोनीवासी आंदोलन की राह अपनाएंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 

बैठक को बलवान सिंह, महाबीर सांगवान, मंगत सिंह, सुमेर सिंह, सत्यवीर यादव, जगमोहन, ओमबीर नेहरा, जगमोहन, ज्ञानचंद, कप्तान उमेद सिंह, अशोक कुमार, जगमिंद्र, राजबाला, दीपक शास्त्री, धर्मबीर, सुखबीर, दीपक शास्त्री, प्रवीण, बिमला देवी, धर्मबीर सांगवान, महाबीर अत्री सहित कालोनीवासी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static