रिटायर्ड AGM के कार्ड हैक करके निकाले रुपए, FIR के लिए शिक्षा मंत्री से करवानी पड़ी सिफारिश

punjabkesari.in Thursday, Dec 26, 2019 - 11:02 AM (IST)

यमुनानगर: सरस्वती शूगर मिल से रिटायर्ड ए.जी.एम. दिलीप छतवाल (66) वासी अंसल टाऊन के अलग-अलग कार्ड को हैक कर अज्ञात आरोपी ने 1 लाख 60 हजार रुपए खाते से निकाल लिए। 98 हजार निकलने का उनके पास मैसेज है, जबकि 62 हजार का उन्हें बुधवार को पता चला।  रिटायर्ड ए.जी.एम. का कहना है कि एक तो उनके साथ ठगी हो गई, दूसरा पुलिस ने सहयोग नहीं किया। वह सदर जगाधरी थाना गए। यहां से उन्हें अलग जगह भेज दिया गया। उनका कहना है कि जब बात न बनी तो उन्होंने शिक्षा मंत्री से फोन करवाया। 

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद ही 7 घंटे में उनकी एफ.आई.आर. दर्ज हो पाई। जब पुलिस से कहा कि उनका मामला साइबर सैल को भेज दें तब भी बात को अनसुना करने का आरोप है। इसके बाद फिर मंत्री का फोन करवाया। तब जाकर मामला साइबर में पहुंचा। देर शाम उन्होंने बताया कि पे.टी.एम. कंपनी को साइबर सैल से एफ.आई.आर. मिल गई है। 

सबने ने सुन ली, नहीं सुन रहा एस.बी.आई.
छतवाल का कहना है कि इस पूरे मामले में शिक्षा मंत्री व कुलदीप सिंह यादव का सहयोग मिला।  अलग अलग निजी बैंक और पेटीएम ने भी उनकी सुनवाई की लेकिन बैंक ने उनकी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। उन्हें कहा गया कि उन्हीं की गलती है, ऐसे में वे शिकायत क्यों दर्ज करें। छतवाल का कहना है कि बैंक का फर्ज है कि वे रिकवरी करवाएं। अब गुरुवार की सुबह वे बैंक जाएंगे। ऐसे हुई ठग्गी
दिलीप ने बताया कि उनके पास एक संदेश आया कि उनका के.वाई.सी. एक्सपायर हो गया है। इससे संबंधित काल आया।

काल करने वाले ने खुद को एक फ्रैंचाइजी का कर्मचारी बताया। छतवाल ने उससे कहा कि वह उस पर भरोसा नहीं कर सकता। अपनी आई.डी. भेजे। फोन करने वाले कर्मी ने तुरंत आई.डी. भेज दी। छतवाल को यकीन हो गया कि यह काल सही है। उन्होंने कालर से लोकेशन पूछी तो उसने नायडा बताई। उसके बाद फोन पर ही वह निर्देश देता रहा और बुजुर्ग उसका पालन करते रहे। धीरे-धीरे 3 कार्ड से उसके पेटीएम के माध्यम से 98 हजार रुपए निकाल लिए गए। छतवाल के मुताबिक आरोपी का एक ही बात पर जोर था कि 1 रुपए में के.वाई.सी. को अपग्रेड कर देगा। वह अपने अलग-अलग कार्ड से 1-1 रुपया डैबिट करता रहा और उधर, वह उनके कार्ड को हैक करता रहा। किसी भी कार्ड से पैसे डैबिट नहीं हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static