खुलासा : 9 साल की बेटी के साथ दरिंदगी के बाद खिलाई थी चूहे मारने की दवाई

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 12:14 PM (IST)

रोहतक (किन्हा): जिला पुलिस ने 9 साल की बच्ची के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने तथा जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने दरिंदगी के बाद बेटी को चूहे मारने की दवाई खिलाई थी। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया।  डी.एस.पी. गोरखपाल ने बताया कि रोहतक शहर निवासी महिला ने शिकायत दी कि उसके पति ने बेटी के साथ दरिंदगी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के पास 3 लड़की व एक लड़का है। महिला अपने पति से अलग रहती है। रात को उसके बच्चे अपने पिता के पास सोने गए थे जहां पिता ने अपनी बड़ी लड़की के साथ गलत कार्य किया।

पिता ने लड़की को चूर्ण खिलाया जिससे लड़की की तबीयत खराब हो गई। घटना बारे पता चलने पर महिला ने पुलिस को सूचित किया। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक रोहतक राहुल शर्मा  ने बताया कि जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई और हर पहलू की गहनता से जांच की गई। अलग-2 टीमों का गठन कर संभावित ठिकाने पर निरंतर छापेमारी की है।इंदौर से किया गिरफ्तारविशेष टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी पिता को इंदौर (मध्यप्रदेश) से काबू करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी करीब 9 साल से अपने परिवार सहित रोहतक में रह रहा है। आरोपी की अपनी पत्नी से अनबन चल रही है जिस कारण दोनों करीब 7/8 महीने से अलग-2 रह रहे हैं। आरोपी व उसकी पत्नी रोहतक में अलग-2 कालोनियों में किराए पर मकान लेकर रह रहे हैं। आरोपी हाल में नट बोल्ट की फैक्टरी में काम करता है। रात को आरोपी अपने बच्चे को अपने साथ सुलाने के लिए ले आता था तथा सुबह पत्नी के पास बच्चों को छोड़कर नौकरी पर चला जाता था। सोते वक्त की दरिंदगी27/28 नवम्बर की रात को बच्चे आरोपी के साथ उसके घर पर सो रहे थे।

रात को आरोपी ने अपनी बड़ी लड़की के साथ दुष्कर्म किया तथा उसको किसी को न बताने बारे डराया धमकाया तथा अगले दिन सुबह अपनी पत्नी के पास बच्चोंं को छोड़कर नौकरी पर चला गया। किसी को दुष्कर्म के बारे में न पता चले इसके लिए आरोपी ने लड़की को मारने का प्लान बनाया। आरोपी बाजार से चूहे मारने की दवाई खरीदकर लाया तथा 2 दिसम्बर को सुबह आरोपी ने आटे में दवाई मिलकर अपनी लड़की को खिला दी। उसी दिन से वह फरार हो गया। आरोपी पानीपत होते हुए दिल्ली व उसके बाद इंदौर (मध्यप्रदेश) जा पहुंचा।  वह बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static