रेवाड़ी : गांव खोल में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों का हुआ विवाद, मारपीट में एक की मौत; मचा  हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 02:15 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : गांव खोल में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में 55 वर्षीय मुकेश की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुकेश पुत्र शेर सिंह की वीर सिंह पुत्र टेकचंद, राहुल पुत्र पप्पू, हिलहरी पुत्र दौलत और सेठी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 

आरोप है कि चारों ने मिलकर मुकेश के साथ मारपीट की, जिसमें लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। झगड़े में वीर सिंह को भी चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सभी ने सोमवार रात एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। 

घटना में गंभीर चोटें लगने से मुकेश की मौत हो गई। मृतक मुकेश के शव का रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई संबंधी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static