रेवाडी़: पिटबुल डॉग ने 2 बच्चों व बुजुर्ग महिला पर किया हमला

punjabkesari.in Sunday, Oct 16, 2022 - 02:03 PM (IST)

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले में पिटबुल डॉग ने एक बुजुर्ग महिला व दो बच्चों पर हमला कर दिया। डॉग ने बुजुर्ग को बुरी तरह घायल कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायल महिला गीता ने बताया कि, उनके परिवार में ही एक सदस्य ने कुछ समय पहले पिटबुल डॉग खरीदा था। पिटबुल घर में ही टहल रहा था। तभी उसने घर के अंदर खेल रहे परिवार के दो मासूम बच्चों को काट लिया। बुजुर्ग गीता देवी डॉग से बच्चों को बचाने पहुंची तो उसने उस पर भी हमला कर दिया। पिटबुल ने महिला एक पैर को बुरी तरह काट लिया। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static