हरियाणा के इस जिले में बढ़ते तापमान ने तोड़ा 23 साल का रिकार्ड, 44 डिग्री पहुंच सकता है पारा

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 11:42 AM (IST)

गुरुग्राम: भीषण गर्मी ने साइबर सिटी गुरुग्राम के लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। अप्रैल के पहले सप्‍ताह में ही यहां बढ़ते तापमान ने नए रिकार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल को यहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से नौ डिग्री अधिक है। वर्ष 1999 के बाद से अभी तक यह अप्रैल माह के पहले सप्‍ताह में दर्ज किया गया सबसे उच्चतम तापमान है।

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक यानी 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। गर्मी के कारण शहर की सड़के दोपहर के समय सूनी हो जाती हैं। सबसे ज्‍यादा परेशानी का सामना बाइक और पैदल चलने वाले यात्रियों को हो रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static